दिनांक 05.02.2026 पुलिस अधीक्षक बलिया ओमवीर सिंह के कुशल निर्देशन में जनपद बलिया में अखिल भारतीय बाल विवाह एवं पुनर्वास किशोर श्रम उन्मूलन अभियान के अंतर्गत बाल विवाह, बाल श्रम उन्मूलन, अनैतिक देह व्यापार, मानव तस्करी, मिशन शक्ति व नशा मुक्ति जन जागरुकता अभियान एवम् विशेष ऑपरेशन रक्षा के क्रम में-

श्रीमान् अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी कृपा शंकर के निकट पर्यवेक्षण एवं नोडल अधिकारी श्रीमान् क्षेत्राधिकारी सदर राकेश कुमार सिंह व थाना प्रभारी नरेश कुमार मलिक थाना AHT बलिया के कुशल नेतृत्व में मय हमराह मु. आ. विजय बहादुर यादव व आरक्षी ऋषभ मिश्र के आज दिनाँक 05.02.2026 को थाना सिकंदरपुर जनपद बलिया मे, मानव तस्करी, बाल श्रम उन्मूलन, बाल भिक्षावृति, बाल विवाह, मिशन शक्ति, अनैतिक देह व्यापार व नशा मुक्ति के संबंध में जागरूक करते हुए टोल फ्री नं0 1090/ 112 /181/ 1076/ 1098/ 102/108 एवं साइबर हेल्पलाइन नं0 1930 के बारे में जागरूक किया गया।






