Search
Close this search box.

अखिल भारतीय संयुक्त शिक्षक महासंघ जनपद बलिया ने पत्राचार द्वारा TET अनिवार्यता जबरन थोपे जाने का किया विरोध

बलिया। अखिल भारतीय संयुक्त शिक्षक महासंघ (A.I.J.T.F.) के केन्द्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व के निर्देश के क्रम में जनपद बलिया के सभी प्रमुख घटक संगठनों के पदाधिकारियों द्वारा टेट अनिवार्यता के विरोध में आंदोलन के प्रथम चरण 9 मार्च से 15 मार्च तक प्रस्तावित , शिक्षक की पाती, कार्यक्रम के अंतर्गत महामहिम राष्ट्रपति महोदया, माननीय प्रधानमंत्री , मुख्य न्यायाधीश महोदय,माननीय मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश,नेता प्रतिपक्ष भारत एवं उत्तर प्रदेश आदि प्रमुख गणमान्य प्रतिनिधियों को पोस्ट कार्ड भेजकर उपस्थित समस्त शिक्षक व शिक्षिका बहनों ने एक स्वर में कहा कि यह लड़ाई शिक्षकों के अस्तित्व की लड़ाई है इसे हमें हर मोर्चे पर लड़ना होगा।

इस लड़ाई में हम सभी शिक्षक एक साथ हैं, और साथ मिलकर हर मोर्चे पर इस लड़ाई को लड़ने के लिए तैयार है। वक्ताओं ने समवेत स्वर में यह भी कहा कि RTE Act लागू होने से पूर्व नियुक्त एवं टेट से छूट प्राप्त शिक्षकों के लिए माननीय सर्वोच्च न्यायालय द्वारा दि0 01/09/25 को टेट अनिवार्यता के लिए आदेश किया जाना पूर्व से स्थापित शिक्षक भर्ती नियमों एवं परंपरा के विपरीत है।

इस आदेश पर सरकार की चुप्पी के कारण वर्ष 2011 से पूर्व नियुक्त देश के लाखों-लाख शिक्षकों एवं उनके परिवारों के साथ नौनिहालों का भी भविष्य एवं अस्तित्व पर संकट आ गया है। अतः सरकार से यह अपेक्षा है कि वह आवश्यक कार्यवाही कर आदेश को शिक्षक एवं राष्ट्र हित में निरस्त कराने की दिशा में सार्थक पहल करे।

इस अवसर पर अखिल भारतीय संयुक्त शिक्षक महासंघ के बैनर तले नगरा ब्लाक के सर्व श्री राकेश सिंह (अटेवा), ब्रजेश सिंह (प्रा.शि.संघ), राहुल तिवारी (TSCT), राघवेन्द्र प्रताप राही (विशिष्ट बीटीसी), सुदीप तिवारी (RSM)।

Leave a Comment

और पढ़ें