Search
Close this search box.

मिर्जापुर विंध्य महोत्सव में अखिल भारतीय कवि सम्मेलन सम्पन्न, देशभर के कवियों ने ओज, हास्य और भावपूर्ण प्रस्तुतियों से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध किया

मिर्जापुर । वासंतिक नवरात्र 2026 एवं “नव निर्माण के 09 वर्ष” के उपलक्ष्य में आयोजित ऐतिहासिक विंध्य महोत्सव के दूसरे दिन अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का भव्य आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

विंध्याचल रोडवेज परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक छानबे श्रीमती रिंकी कोल, जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार एवं अपर जिलाधिकारी अजय कुमार सिंह द्वारा दीप प्रज्वलन व मां विंध्यवासिनी के पूजन के साथ किया गया।

काव्य संध्या की शुरुआत लखनऊ की कवयित्री शिखा श्रीवास्तव ने वाणी वंदना से की। उन्नाव से आए प्रसिद्ध कवि स्वयं श्रीवास्तव ने अपने भावपूर्ण गीतों से श्रोताओं को भावुक कर दिया। उन्होंने जीवन की कठिनाइयों पर कहा, “दुनिया समझ रही है कि चमक गया हूं मैं, पर दिल ही जानता है कितना थक गया हूं मैं।

मिर्जापुर के कवि लल्लू तिवारी ने सामाजिक विडंबनाओं पर प्रहार करते हुए कहा, “वक्त ने रख दिया है गले पर छूरी, ऐसे में गीत गाने का मन कैसे हो।”राष्ट्रीय ओज कवि शिवकुमार व्यास ने अपनी ओजस्वी रचनाओं से व्यवस्था पर चोट की, जबकि हास्य कवि विकास बौखल और प्रमोद पंकज ने अपनी प्रस्तुतियों से श्रोताओं को खूब हंसाया।

युवा कवि शिवेश राजा ने अपनी धारदार कविताओं से माहौल को जोश से भर दिया।कार्यक्रम के अंत में अतिथियों द्वारा सभी कवियों को शाल, स्मृति चिन्ह एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान प्रशासनिक अधिकारी, पत्रकार एवं हजारों श्रोता उपस्थित रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें