Search
Close this search box.

गाजीपुर में पत्रकार की हत्या की साजिश का आरोप, ग्राम प्रधान प्रतिनिधि समेत कई पर एफआईआर दर्ज जांच शुरू

गाजीपुर। करंडा थाना क्षेत्र के सुआपुर गांव में एक पत्रकार के खिलाफ संगठित आपराधिक षड्यंत्र और हत्या की साजिश का गंभीर मामला सामने आया है। टीवी चैनल के पत्रकार अमित उपाध्याय ने थाना करंडा में तहरीर देकर आरोप लगाया है कि ग्राम प्रधान प्रतिनिधि ओमप्रकाश सोनकर और अन्य लोगों ने उनके खिलाफ साजिश रची।

पत्रकार के अनुसार, उन्होंने मनरेगा कार्यों में भ्रष्टाचार उजागर किया था, जिसके बाद उनके खिलाफ भ्रामक और एकतरफा खबरें प्रकाशित करवाई गईं। 10 मार्च को “सूचना नेटवर्क गाजीपुर” नामक फेसबुक पेज और 11 मार्च को “स्वतंत्र भारत” समाचार पत्र में बिना उनका पक्ष लिए खबरें प्रकाशित की गईं।

इन खबरों में उन्हें कथित पत्रकार बताते हुए कई आरोप लगाए गए।अमित उपाध्याय ने बताया कि उनके खिलाफ सोशल मीडिया और व्हाट्सएप ग्रुपों में भी गलत जानकारी फैलाई गई, जिससे उनकी छवि धूमिल हुई और उन्हें मानसिक प्रताड़ना झेलनी पड़ी।

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि पहले भी ओमप्रकाश सोनकर द्वारा उन्हें जान से मारने की धमकी दी जा चुकी है, जिसका मामला पहले से ही थाना करंडा में दर्ज है।तहरीर में उन्होंने यह भी कहा कि हाल के दिनों में अज्ञात लोग उनकी रेकी कर रहे हैं और विश्वसनीय सूत्रों से उन्हें अपनी हत्या की साजिश की जानकारी मिली है।

पत्रकार ने अपनी सुरक्षा की मांग करते हुए आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की अपील की है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

संजय यादव ब्यूरो गाजीपुर।

Leave a Comment

और पढ़ें