वाराणसी । में पूर्वांचल की अग्रणी सामाजिक संस्था अभिनव विचार मंच, रामनगर द्वारा आयोजित एक भव्य समारोह में सामाजिक कार्यकर्ता अमन कबीर को “अभिनव रत्न 2026” सम्मान से नवाजा गया। यह सम्मान उनके समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान को देखते हुए प्रदान किया गया। कार्यक्रम में संस्था के अध्यक्ष अमूल्य चन्द्र सिन्हा ने प्रशस्ति पत्र भेंट किया, जबकि मोमेंटो जगदीश सिंह द्वारा प्रदान किया गया।

इस अवसर पर नुरुल शेख और सपन सिन्हा ने अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया।समारोह में वर्ष 2026 के लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड से त्रिलोकी प्रसाद को भी सम्मानित किया गया, जिन्होंने लंबे समय तक समाज सेवा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
संस्था द्वारा हर वर्ष क्षेत्र के समर्पित सामाजिक कार्यकर्ताओं को इस प्रकार सम्मानित किया जाता है।कार्यक्रम के दौरान संस्था के अध्यक्ष ने आगामी योजनाओं और सामाजिक गतिविधियों की विस्तृत जानकारी साझा की।
नुरुल शेख ने अतिथियों का स्वागत किया, जबकि सपन सिन्हा, प्रियांशु वर्मा, सुनील मालाकार, मंजीत सिंह समेत कई गणमान्य लोगों ने माल्यार्पण कर सम्मान व्यक्त किया। अंत में सभी ने सात्विक भोज का आनंद लिया।








