Search
Close this search box.

मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच CBSE ने 12वीं की परीक्षाएं स्थगित कीं, 10वीं की परीक्षाएं रद्द

नई दिल्ली। Central Board of Secondary Education (सीबीएसई) ने मिडिल ईस्ट में जारी तनावपूर्ण हालात को देखते हुए कक्षा 12वीं की परीक्षाएं स्थगित कर दी हैं। बोर्ड के अनुसार 9, 10 और 11 मार्च 2026 को होने वाली 12वीं की परीक्षाएं फिलहाल टाल दी गई हैं। नई तिथियों की घोषणा जल्द की जाएगी।

सीबीएसई ने कहा कि क्षेत्र में जारी क्षेत्रीय तनाव और छात्रों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है। बोर्ड के मुताबिक यह निर्णय Bahrain, Iran, Kuwait, Oman, Qatar, Saudi Arabia और United Arab Emirates में संचालित सीबीएसई स्कूलों के लिए लागू होगा।

बोर्ड ने यह भी बताया कि मिडिल ईस्ट में 7 से 11 मार्च 2026 तक होने वाली 10वीं कक्षा की परीक्षाएं पूरी तरह से रद्द कर दी गई हैं। वहीं बोर्ड 10 मार्च 2026 को स्थिति की समीक्षा करेगा, जिसके बाद 12 मार्च या उसके बाद होने वाली परीक्षाओं के संबंध में निर्णय लिया जाएगा।

Leave a Comment

और पढ़ें