Search
Close this search box.

बलिया में आंगनबाड़ी सहायिका भर्ती प्रक्रिया पारदर्शी तरीके से संपन्न, 154 अभ्यर्थियों का चयन, शिकायतों पर कुछ पद होल्ड

बलिया। जिले में बाल विकास परियोजनाओं के अंतर्गत आंगनबाड़ी सहायिका के पदों पर भर्ती प्रक्रिया गुरुवार को गंगा बहुउद्देशीय सभागार में सफलतापूर्वक आयोजित की गई। इस चयन प्रक्रिया की अध्यक्षता जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने की।भर्ती में विकासखंड बेलहरी, मनियर एवं रेवती के अभ्यर्थियों ने भाग लिया।

प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए एलईडी स्क्रीन पर लाइव प्रसारण भी किया गया, जिससे अभ्यर्थी और उनके परिजन पूरी प्रक्रिया को देख सके। चयन के दौरान बेलहरी से 44, मनियर से 55 और रेवती से 55 अभ्यर्थियों का चयन किया गया, इस प्रकार कुल 154 अभ्यर्थियों को नियुक्ति के लिए चुना गया।

हालांकि, मनियर विकासखंड में शिकायत मिलने पर चार तथा रेवती में एक अभ्यर्थी को होल्ड पर रखा गया है, जिनकी जांच की जाएगी। जिलाधिकारी ने कहा कि निष्पक्षता और पारदर्शिता प्रशासन की प्राथमिकता है। कार्यक्रम में सीडीओ ओजस्वी राज सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

संजय शर्मा रिपोर्टिंग बलिया।

Leave a Comment

और पढ़ें