Search
Close this search box.

जे0एन0सी0यू0 में फाइलेरिया रोधी दवा वितरण शिविर का आयोजन

बलिया। जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय में 20 फरवरी 2026 को सर्वजन फाइलेरिया रोधी दवा सेवन (आई.डी.ए.) कार्यक्रम के अंतर्गत फाइलेरिया दवा वितरण शिविर का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम माननीय कुलपति प्रोफेसर संजीत कुमार गुप्ता के कुशल मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम का शुभारंभ कुलपति एवं वित्त अधिकारी श्री आनंद दूबे को दवा सेवन कराकर किया गया, जिससे जनसामान्य को फाइलेरिया उन्मूलन के प्रति जागरूक करने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे विश्वविद्यालय के कुलपति ने कहा कि सरकार की जितनी भी योजनाएं चल रही हैं l उनके अनुपालन में विश्वविद्यालय का सहयोग अग्रणी रहेगा।

उन्होंने फाइलेरिया जैसी गंभीर बीमारी की रोकथाम हेतु सामूहिक दवा सेवन के महत्व पर प्रकाश डाला तथा सभी से नियमित रूप से दवा लेने की अपील की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जनपद के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विजय यादव और मुख्य वक्ता के रूप में डॉ. अभिषेक मिश्रा, नोडल अधिकारी (वी.बी.डी.), उपस्थित रहे। कार्यक्रम का आयोजन जिला मलेरिया अधिकारी, स्वास्थ्य विभाग एवं राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई, जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।

अंत में एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. संजीव कुमार एवं डॉ. लाल विजय सिंह ने सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर डॉ. पुष्पा मिश्रा, डॉ. प्रियंका सिंह सहित विश्वविद्यालय के शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे।

संजय सिंह प्रेस रिपोर्टर बलिया उत्तर प्रदेश

Leave a Comment

और पढ़ें