वाराणसी। जय श्री कृष्णा फाउंडेशन द्वारा 29 मार्च, रविवार को काशी विश्वनाथ धाम में भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर संस्था के संस्थापक संजीव अग्रवाल, संयोजक नीरज पारीख, अजीत बजाज, डॉ. आशीष गुप्ता और प्रदीप मल्होत्रा ने कहा कि रक्तदान एक महान पुण्य कार्य है, जिससे एक साथ तीन लोगों का जीवन बचाया जा सकता है और यह स्वास्थ्य के लिए भी लाभकारी होता है।
संस्था की जेएसके वीरांगनाओं ने भी महिलाओं से बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की है। संजीव अग्रवाल ने शहर के नागरिकों और युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर मानव सेवा के इस अभियान का हिस्सा बनने का आह्वान किया।
यह शिविर सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक आयोजित होगा, जिसमें रक्तदान करने वालों को स्पर्श दर्शन का भी पुण्य प्राप्त होगा।इस आयोजन में 6 ब्लड बैंक का सहयोग प्राप्त है, जबकि केआरके संगठन द्वारा आगंतुकों का स्वागत किया जाएगा। शहर की कई अग्रणी संस्थाएं भी इस नेक कार्य में सहयोग दे रही हैं। अंत में इंदु मल्होत्रा ने धन्यवाद ज्ञापन किया।






