Search
Close this search box.

चेतगंज में छेड़खानी के आरोपी की गिरफ्तारी, पुलिस की तत्पर कार्रवाई

वाराणसी । पुलिस आयुक्त वाराणसी के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना चेतगंज पुलिस ने छेड़खानी के एक मामले में आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस उपायुक्त काशी जोन, अपर पुलिस उपायुक्त एवं सहायक पुलिस आयुक्त चेतगंज के पर्यवेक्षण में की गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 8 अप्रैल 2026 को वादी द्वारा अपनी पुत्री के साथ छेड़खानी की शिकायत दर्ज कराई गई थी। इस आधार पर थाना चेतगंज में मु0अ0सं0-94/2026 धारा 75(2), 74 बीएनएस के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया। मामले की जांच के दौरान अभियुक्त मोहम्मद शादाब (उम्र लगभग 32 वर्ष), निवासी अश्फाक नगर कॉलोनी, थाना मण्डुआडीह की पहचान हुई।

9 अप्रैल 2026 को चेतगंज चौराहे पर वादी की निशानदेही पर आरोपी को पकड़ा गया। पूछताछ के दौरान वह आक्रामक हो गया, जिससे शांति व्यवस्था भंग होने की आशंका को देखते हुए पुलिस ने उसे धारा 170 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार कर लिया।

इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक विजय कुमार शुक्ला, उपनिरीक्षक अभिषेक राव, कांस्टेबल रितिक राज एवं प्रदीप कुमार की सराहनीय भूमिका रही। पुलिस द्वारा आरोपी के खिलाफ आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Comment

और पढ़ें