Search
Close this search box.

वाराणसी में मारपीट व लूट कांड का खुलासा, मुख्य आरोपी नीलेश दुबे गिरफ्तार

वाराणसी। चितईपुर थाना क्षेत्र के सुसुवाही स्थित अमन टी स्टाल के पास हुई मारपीट और लूट की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। मामले में मुख्य आरोपी नीलेश दुबे उर्फ राजा दुबे को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने पहले बाइक से टक्कर मारी और इसके बाद लोहे की रॉड से हमला कर एक युवक को गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के दौरान मोबाइल लूट की भी बात सामने आई है।

घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, फरार अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही पूरे मामले में शामिल सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Leave a Comment

और पढ़ें