गाजीपुर।जिले के एम आर डी पब्लिक स्कूल सेवठा सिगेंरा मरदह में कक्षा 9 वीं व 11 वीं के विद्यार्थियों ने कक्षा 10 वीं व 12 वीं के विद्यार्थियों के सम्मान में फेयरवेल पार्टी का भावपूर्ण आयोजन किया।यह कार्यक्रम स्कूल जीवन की यादगार यात्रा के समापन और भविष्य की नई उड़ान का प्रतीक बना,जहां हर मुस्कान में उम्मीद और हर विदाई में अपनापन झलका।नृत्य,संगीत और स्वयं रचित कविताओं ने माहौल को भावनाओं से भर दिया। वर्षों की दोस्ती, साझा सपने और अनगिनत यादों का जश्न मनाते हुए कार्यक्रम का समापन आनंदमय लंच पार्टी के साथ हुआ,जो सभी के लिए जीवन भर संजोने योग्य अनुभव बन गया।सबसे आकर्षक क्षण रैंप वॉक रहा,जिसमें कक्षा 10 वीं व 12 वीं के विद्यार्थियों ने आत्मविश्वास,सादगी और व्यक्तित्व का प्रभावशाली प्रदर्शन किया।निर्णायक मंडल ने मुख्य मिस्टर फेयरवेल प्रखर पांडेय,मिस फेयरवेल आस्था चौबे,स्टूडेंट ऑफ ईयर आशुतोष कुमार और प्रिया यादव को चुना गया।स्कूल के प्रबंध निदेशक श्रीनाथ यादव ने विद्यार्थियों और स्टाफ को सफल आयोजन के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि सच्चे मूल्य,विनम्रता और अनुशासन ही विद्यार्थियों की सबसे बड़ी पूंजी हैं।उच्च शिक्षा और कैरियर की राह पर आगे बढ़ते हुए देव समाज की सोच और संस्कारों को जीवन का मार्गदर्शक बनाएं।प्रबंधक लक्षिराम यादव ने विद्यार्थियों को नैतिक मूल्यों और आदर्शों के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ जवाहरलाल यादव व संचालन छात्रा नंदिनी पांडेय व प्रतिमा यादव ने किया।इस अवसर पर वीरेंद्र पांडेय,अजीत यादव,मधु यादव,आयुषी दूबे संजना गोंड,आंचल साहनी,प्रीति सिंह,आराध्या पांडेय, विपिन सिंह,मिथिलेश तिवारी,सबीना खातून,नसीम फातिमा अंकिता सिंह,सिमरन थापा,शिवान आदि मौजूद रहे।







