बलिया । दिनांक 09 अप्रैल 2026 की रात्रि लगभग 10 बजे थाना उभांव क्षेत्र में मारपीट की घटना सामने आई। प्राप्त सूचना के अनुसार वार्ड संख्या 03 निवासी अमित कुमार को बाबू सुक्खा पुत्र हरिकुमार निवासी नवकापुरा, आर्यन सिंह पुत्र स्वर्गीय लालू सिंह निवासी वार्ड 08 उभांव बलिया तथा चाद मिया निवासी कुन्डैल ढाला (नयाढाला) एवं उनके साथियों द्वारा मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस सक्रिय हुई और मौके की जानकारी लेते हुए पीड़ित की तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया। पुलिस ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तीन अलग-अलग टीमों का गठन किया गया है, जो संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं।
क्षेत्राधिकारी रसड़ा के निर्देशन में पुलिस द्वारा मामले की गहन जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने का प्रयास किया जा रहा।
संजय सिंह रिपोर्टिंग बलिया।










