Search
Close this search box.

विश्व स्वास्थ्य दिवस पर एपेक्स संस्थानों में जागरूकता कार्यक्रम, विज्ञान आधारित स्वास्थ्य सेवाओं पर जोर

विश्व स्वास्थ्य दिवस 2026 के अवसर पर “Together for Health: Stand With Science” थीम के तहत वाराणसी स्थित एपेक्स संस्थानों द्वारा एक प्रभावशाली जागरूकता सत्र का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम एपेक्स हॉस्पिटल के चेयरमैन प्रो. डॉ. एस.के. सिंह की संरक्षता में एपेक्स कॉलेज ऑफ नर्सिंग, एपेक्स कॉलेज ऑफ फिजियोथेरेपी एवं एपेक्स पैरामेडिकल इंस्टिट्यूट के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुआ।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि वरिष्ठ स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रीति गुप्ता ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया। इस दौरान एपेक्स की निदेशिका डॉ. अंकिता पटेल, प्रधानाचार्य प्रो. डॉ. आर. जाहन्सी रानी, उप-प्रधानाचार्य प्रो. गीता बाबू, स्पाइन सर्जन डॉ. अमन वर्मा एवं क्रिटिकल केयर विशेषज्ञ डॉ. शालिनी सहित अन्य विशिष्ट अतिथि एवं फैकल्टी सदस्य उपस्थित रहे।

मुख्य अतिथि सहित सभी वक्ताओं ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए स्वास्थ्य सेवाओं में विज्ञान आधारित आधुनिक तकनीकों को अपनाने की आवश्यकता पर विशेष बल दिया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत स्किट ने स्वास्थ्य जागरूकता का सशक्त संदेश दिया। साथ ही पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें नर्सिंग, पैरामेडिकल और फिजियोथेरेपी के छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

इसके अतिरिक्त भाषण एवं वाद-विवाद प्रतियोगिताओं के माध्यम से छात्रों ने “स्वास्थ्य के लिए विज्ञान का महत्व” विषय पर अपने विचार साझा किए। कार्यक्रम का संचालन प्रो. गौरव एवं मॉडरेशन प्रो. शरथ चंद्रन द्वारा किया गया।यह आयोजन विद्यार्थियों के लिए ज्ञानवर्धक साबित हुआ और समाज में वैज्ञानिक दृष्टिकोण के साथ स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल रहा।

Leave a Comment

और पढ़ें