बलिया । के हल्दी क्षेत्र में भारत के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम 1857 के महान क्रांतिकारी अमर शहीद मंगल पाण्डेय की स्मृति में रविवार को एक विशाल जागरूकता रैली निकाली गई। वाईबीएन पब्लिक स्कूल दोपही अगरौली के एजुकेशन डायरेक्टर डॉ. कौशलेंश कुमार उपाध्याय के नेतृत्व में आयोजित इस रैली में विद्यालय के एनसीसी कैडेटों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। रैली की शुरुआत विद्यालय परिसर से होकर हल्दी, रामगढ़ होते हुए बैरिया तक पहुंची।

इस दौरान छात्र-छात्राओं ने हाथों में स्लोगन लिखे बोर्ड लेकर पर्यावरण संरक्षण, शिक्षा और सामाजिक जागरूकता के संदेश दिए। “पेड़ लगाओ, जीवन बचाओ”, “स्वच्छ हवा, स्वस्थ जीवन”, “गौरैया बचाओ, प्रकृति सजाओ” और “हर बच्चा स्कूल जाए” जैसे नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा।
कार्यक्रम का संचालन वाईबीएन विश्वविद्यालय रांची एवं विद्यालय प्रबंधन के निर्देशन में हुआ। रैली हल्दी पुलिस बूथ से सोनवानी रोड स्थित पोस्ट ऑफिस और बाजार तक निकाली गई। इस अवसर पर अरविंद मिश्र, पूर्व प्रधान कमलेश यादव, राजा राय, शशि यादव सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
आनन्द मोहन मिश्रा ब्यूरो बलिया।







