बलिया। अवैध शराब के निष्कर्षण एवं तस्करी पर प्रभावी रोक लगाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना बैरिया, हल्दी, रेवती, दोकटी पुलिस तथा आबकारी विभाग बलिया की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना रेवती क्षेत्र के ग्राम भाखर एवं दुषाध टोली में दबिश देकर कुल 2500 लीटर लहन एवं 20 अवैध शराब भट्ठियों को नष्ट किया।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक जनपद बलिया श्री ओमवीर सिंह के निर्देशन में, अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) कृपा शंकर के निकट पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी बैरिया मोहम्मद फहीम कुरैशी के कुशल नेतृत्व में की गई। दिनांक 09 फरवरी 2026 को थानाध्यक्ष रेवती राजेश कुमार सिंह एवं निरीक्षक आबकारी मनोज कुमार के नेतृत्व में पुलिस व आबकारी की संयुक्त टीम ने उक्त गांवों में सघन छापेमारी अभियान चलाया।
छापेमारी के दौरान अवैध शराब निर्माण में प्रयुक्त भारी मात्रा में लहन एवं भट्ठियों को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। पुलिस का कहना है कि इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध शराब के निर्माण एवं बिक्री पर प्रभावी अंकुश लगेगा।
कार्रवाई में शामिल पुलिस व आबकारी टीम में निरीक्षक आबकारी मनोज कुमार, थानाध्यक्ष रेवती राजेश कुमार सिंह, उपनिरीक्षक अवनीश त्रिपाठी, छुन्ना सिंह, कपिलदेव राम, ऋषिकेश गुप्ता (थाना रेवती), उपनिरीक्षक पवन द्विवेदी, सुभाषचन्द यादव (थाना हल्दी), उपनिरीक्षक रामजधर यादव, नीरज वर्मा (थाना बैरिया), उपनिरीक्षक दिलीप कुमार, गिरीशचन्द (थाना दोकटी) सहित हेड कांस्टेबल श्रीप्रकाश सिंह, अनिल सिंह तथा कांस्टेबल बलिराम कुमार, राहुल मौर्य, शिवम यादव शामिल रहे।
पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जनपद में अवैध शराब के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।
संजय सिंह
प्रेस रिपोर्टर, बलिया







