Search
Close this search box.

बलिया: महाशिवरात्रि पर कैलाश धाम से निकली भव्य शिव बारात, देर रात संपन्न हुआ विवाहोत्सव

बलिया। नगर के ऐतिहासिक कैलाश धाम मंदिर से महाशिवरात्रि के महान पर्व पर विशाल झांकियों के साथ भव्य शिव बारात निकाली गई। बारात निर्धारित मार्गों से होते हुए देर शाम पुनः मंदिर परिसर पहुंची, जहां भगवान कैलाशपति शिव का विवाहोत्सव सैकड़ों श्रद्धालुओं की उपस्थिति में जयकारों के बीच देर रात संपन्न हुआ।

मंदिर के संयोजक शंभू सिंह और पुराने बाबा भोलेनाथ के भक्त संतोष शुक्ला ने बताया कि इस वर्ष पूर्व वर्षों की अपेक्षा अधिक संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। रविवार तड़के से ही जलाभिषेक, भांग-धतूरा और भोजपत्र अर्पित करने के लिए श्रद्धालु कतारबद्ध होकर घंटों अपनी बारी का इंतजार करते रहे।

शिव बारात में शामिल बच्चे और युवा डीजे की धुन पर “बम-बम भोले” के गगनभेदी नारे लगाते नजर आए। मंदिर परिसर में आयोजित विशाल भंडारे में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

कार्यक्रम की विशेष आकर्षण बिहार प्रांत के प्रसिद्ध शहनाई वादक अब्दुल हलीम और उनकी टीम रही, जिन्होंने अपनी शहनाई वादन से भक्तों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

झांकियों को आकर्षक बनाने में मंत्री विजय, भगवान बाबा, पारस ठाकुर, शत्रुघ्न सिंह, संतोष दवनी, कृष्णा, द्वारिका और कन्हैया की सक्रिय भूमिका रही। आयोजन के दौरान प्रशासन की ओर से भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा, जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।

Leave a Comment

और पढ़ें