बलिया। पुलिस द्वारा गुम हुए 02 अदद मोबाइल फोन को बरामद कर सम्बन्धित मोबाइल स्वामियों को किया गया सुपुर्द । पुलिस अधीक्षक जनपद बलिया ओमवीर सिंह के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाये जाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी महोदय कृपा शंकर के निकट पर्यवेक्षण में व क्षेत्राधिकारी बैरिया महोदय मो0 फहीम कुरैशी के कुशल नेतृत्व में थाना रेवती पुलिस टीम को मिली सफलता ।

उल्लेखनीय है कि आवेदकगण का मोबाइल बाजार जाते समय कहीं गुम हो गया था, जिसके सम्बन्ध में आवेदकगण द्वारा थाना स्थानीय पर अपने मोबाइल की गुमशुदगी दर्ज करायी गयी थी, जिसके उपरान्त थाना रेवती पुलिस द्वारा CEIR पोर्टल पर रजिस्टर एवं सर्विलांस की सहायता से खोज किया जा रहा था । जिसके क्रम में आज दिनांक 27.02.2026 को थाना रेवती के पुलिस टीम द्वारा CEIR पोर्टल पर रन कराये गये गुमशुदा मोबाइल को थाना क्षेत्र से बरामद कर मोबाइल स्वामी को नियमानुसार पुलिस टीम द्वारा सुपुर्द किया गया ।
मोबाइल स्वामियों ने रेवती पुलिस टीम की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए दिया धन्यवाद । मोबाइल विवरण*1.ओप्पो K12X – 01 अदद2. विवो Y15 – 01 अदद*बरामद करने वाली पुलिस टीम 1.थानाध्यक्ष अनुपम जायसवाल थाना रेवती जनपद बलिया ।2.उ0नि0 सचिन सरोज थाना रेवती जनपद बलिया ।3.क0आ0 योगेन्द्र थाना रेवती जनपद बलिया । 4.का0 शिव प्रसाद थाना रेवती जनपद बलिया ।
संजय सिंह रिपोर्टर बलिया उत्तर-प्रदेश









