Search
Close this search box.

बलिया: ऑपरेशन मुस्कान के तहत उभांव पुलिस की त्वरित कार्रवाई, मेले में गुम हुए 4 बच्चे सकुशल बरामद

बलिया। ऑपरेशन मुस्कान के तहत थाना उभांव पुलिस ने सराहनीय कार्य करते हुए सोनाडीह मेले में गुम हुए चार बच्चों को त्वरित कार्रवाई में सकुशल बरामद कर उनके परिजनों को सुपुर्द कर दिया।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन में तथा Mission Shakti Phase 5.0 के अंतर्गत की गई। अपर पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार शुक्ला व क्षेत्राधिकारी रसड़ा आलोक कुमार गुप्ता के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक संजय शुक्ल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए बच्चों की खोजबीन की।

30 मार्च 2026 को सोनाडीह मेले में भारी भीड़ के दौरान चार अलग-अलग परिवारों के बच्चे अपने परिजनों से बिछड़ गए थे। सूचना मिलते ही मेले में तैनात खोया-पाया केंद्र और उभांव पुलिस टीम ने तत्काल सर्च अभियान शुरू किया। पुलिस की सक्रियता से सभी बच्चों—पवन (4 वर्ष), आराध्या (10 वर्ष), टाइगर (4 वर्ष) और कार्तिक (6 वर्ष)—को सुरक्षित ढूंढ लिया गया।

बरामदगी के बाद बच्चों को उनके परिजनों के सुपुर्द किया गया। अपने बच्चों को सकुशल पाकर अभिभावकों ने उभांव पुलिस की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।

बरामदगी करने वाली पुलिस टीम:
उपनिरीक्षक रामजतन सोकनर, कांस्टेबल अजीत यादव, पंकज कुमार, अश्वनी कुमार, सचिन कुमार एवं राजेश कुमार यादव शामिल रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें