बलिया। जनपद के Bansdih Road Police Station पुलिस ने पॉक्सो एक्ट से संबंधित एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक बलिया Omvir Singh के निर्देशन में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे सघन अभियान के तहत की गई।
अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) श्री दिनेश कुमार शुक्ला के निकट पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी जयशंकर मिश्रा एवं थानाध्यक्ष वंश बहादुर सिंह के नेतृत्व में थाना बांसडीह रोड पुलिस टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया।
पुलिस के अनुसार, दिनांक 01 मार्च 2026 को उपनिरीक्षक संदीप कुमार मय हमराह कांस्टेबल विभूति यादव चेकिंग, तलाशी एवं दबिश के दौरान मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 241/2025 धारा 137(2), 87, 64(2)एम बीएनएस एवं 5एल/6 पॉक्सो एक्ट से संबंधित वांछित अभियुक्त अजय गुप्ता पुत्र गोपाल गुप्ता, उम्र करीब 21 वर्ष, निवासी ग्राम मझौली, थाना बांसडीह रोड, जनपद बलिया को समय करीब 11:20 बजे मझौली तिराहे के पास से गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई पूर्ण करते हुए उसे माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
पंजीकृत अभियोग
- मु0अ0सं0 241/2025 धारा 137(2), 87, 64(2)एम बीएनएस व 5एल/6 पॉक्सो एक्ट, थाना बांसडीह रोड, जनपद बलिया
गिरफ्तार अभियुक्त
- अजय गुप्ता पुत्र गोपाल गुप्ता, निवासी ग्राम मझौली, थाना बांसडीह रोड, जनपद बलिया (उम्र करीब 21 वर्ष)
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम
- उ0नि0 संदीप कुमार
- का0 विभूति यादव
पुलिस विभाग ने बताया कि जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।
संजय सिंह रिपोर्टर बलिया








