सोनभद्र। पंडित विद्याधर इंटर कॉलेज कबरी में सत्र 2025-26 के अंतर्गत कक्षा 12 के छात्र-छात्राओं के लिए भावभीना विदाई समारोह आयोजित किया गया। बोर्ड परीक्षा की समयावधि को देखते हुए आयोजित इस कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन के साथ हुई।

कक्षा 11 के छात्र-छात्राओं ने अपने सीनियर विद्यार्थियों को पुष्प, मिष्ठान और उपहार भेंट कर आरती उतारी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। समारोह के दौरान एक ओर जहां छात्र-छात्राएं आगे की पढ़ाई और बोर्ड परीक्षा को लेकर उत्साहित दिखे, वहीं अपने शिक्षकों और साथियों से बिछुड़ने की भावना से वातावरण भावुक हो उठा। गीत-संगीत और विचारों की प्रस्तुति के बीच कई छात्र-छात्राओं की आंखें नम हो गईं।
समारोह में कक्षा 12 की छात्रा रागिनी मौर्या को “मिस फेयरवेल” और विशाल पाण्डेय को “मिस्टर फेयरवेल” के सम्मान से नवाजा गया। दोनों विद्यार्थियों को स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया।
प्रधानाचार्य ओमप्रकाश चतुर्वेदी सहित सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं ने अपने आशीर्वचन देते हुए विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर संरक्षक सुरेश तिवारी, श्रवण कुमार पाण्डेय, अनुराग त्रिपाठी, सगीर खां, राजू प्रसाद, संदीप चौहान, शशि पटेल, चन्द्रभान देव, मनीष कुमार दूबे, कृष्ण देव, पूजा सिंह, निधि सिंह, श्वेता सिंह, पूजा, आरती, पायल सोनी, प्रीति, सरोज सहित विद्यालय परिवार के सदस्य उपस्थित रहे।








