Search
Close this search box.

यूपी में गंगा एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा: कार ने 9 लड़कियों को रौंदा, 4 की मौत, 5 गंभीर

उत्तर प्रदेश में अंडर कंस्ट्रक्शन गंगा एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा सामने आया है। रायबरेली जिले के डलमऊ क्षेत्र के पास तेज रफ्तार कार ने पैदल जा रही 9 लड़कियों को कुचल दिया। इस दर्दनाक हादसे में 4 लड़कियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 5 लड़कियां गंभीर रूप से घायल हो गईं।

जानकारी के अनुसार सभी लड़कियां पास में आयोजित भंडारे से प्रसाद लेकर पैदल ही अपने घर लौट रही थीं, तभी यह हादसा हुआ। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस हादसे के कारणों की जांच में जुटी हुई है। घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है।

Leave a Comment

और पढ़ें