Search
Close this search box.

गाजीपुर में स्मार्ट मीटर को लेकर बड़ा अभियान, घर-घर पहुंचा बिजली विभाग, लोगों को मिले ये खास फायदे

गाजीपुर: स्मार्ट मीटर को लेकर लोगों को जागरूक करने के लिए डोर-टू-डोर अभियान शुरू

गाजीपुर। बिजली उपभोक्ताओं को स्मार्ट मीटर और उसकी सुविधाओं की जानकारी देने के लिए विद्युत विभाग ने घर-घर जाकर जागरूकता अभियान शुरू किया है। इस अभियान के तहत शहर के मिश्रबाजार, विशेश्वरगंज और महुवाबाग इलाकों में अधिकारियों ने स्मार्ट मीटर लगे घरों का निरीक्षण किया और लोगों को प्री-पेड स्मार्ट मीटर के फायदे समझाए।

अधीक्षण अभियंता विवेक खन्ना के नेतृत्व में चलाए गए इस अभियान में उपभोक्ताओं को बताया गया कि स्मार्ट मीटर से बिजली बिल में पारदर्शिता आती है और खर्च पर आसानी से नजर रखी जा सकती है।

मोबाइल ऐप से मिलेगी पूरी जानकारी

अधिकारियों ने उपभोक्ताओं को ऊर्जावान ऐप और यूपीपीसीएल स्मार्ट ऐप के बारे में जानकारी दी। इन ऐप्स के जरिए लोग अपने बिजली बिल, रिचार्ज की स्थिति और रोजाना बिजली की खपत देख सकते हैं। इससे अनावश्यक बिजली खर्च से बचा जा सकता है।

जिले में 90 प्रतिशत मीटर प्री-पेड हुए

अधिशाषी अभियंता नगर गोपाल सिंह ने बताया कि गाजीपुर जिले में 90 प्रतिशत से अधिक स्मार्ट मीटर अब प्री-पेड सिस्टम में बदल दिए गए हैं। इससे गलत बिल आने की समस्या कम होगी और उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी।

भ्रम दूर करना है उद्देश्य

विद्युत विभाग का कहना है कि इस अभियान का मकसद स्मार्ट मीटर को लेकर फैली गलतफहमियों को दूर करना और लोगों का भरोसा बढ़ाना है। विभाग आगे भी ऐसे अभियान चलाता रहेगा, ताकि अधिक से अधिक लोग डिजिटल सुविधाओं का लाभ उठा सकें।

इस मौके पर सहायक अभियंता मुन्नीलाल सहित विभाग के कई अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

गाज़ीपुर ब्यूरो चीफ : संजय यादव

Leave a Comment

और पढ़ें