Search
Close this search box.

वाराणसी में ईंट भट्ठा संचालकों को बड़ी राहत: मंत्री डॉ. अरुण सक्सेना का ऐलान नहीं होंगे भट्ठे बंद, नई प्रदूषण नीति जल्द लागू

वाराणसी । मंडल ईंट निर्माता संघ के वर्तमान अध्यक्ष हरिशंकर सिंह मुन्ना के नेतृत्व में मंगलवार को वाराणसी जिले के पदाधिकारियों का एक प्रतिनिधिमंडल वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ. अरुण सक्सेना से सर्किट हाउस में मिला और अपनी समस्याओं को विस्तार से रखा। प्रतिनिधिमंडल ने भट्ठा संचालकों को आ रही प्रशासनिक दिक्कतों और लाइसेंस संबंधी परेशानियों से अवगत कराया।

मंत्री ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त करते हुए कहा कि प्रदेश में किसी भी ईंट भट्ठे को बंद नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि ईंट भट्ठा उद्योग गरीब और असहाय मजदूरों के लिए रोजगार का प्रमुख साधन है, इसलिए सरकार रोजगार संरक्षण के प्रति पूरी तरह संवेदनशील है। साथ ही उन्होंने स्पष्ट किया कि पुलिस प्रशासन द्वारा किसी भी भट्ठा संचालक का उत्पीड़न नहीं होने दिया जाएगा।

डॉ. सक्सेना ने बताया कि प्रदेश सरकार जल्द ही नई नीति लागू कर प्रदूषण से संबंधित लाइसेंस जारी करने की प्रक्रिया को सरल और पारदर्शी बनाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि वाराणसी प्रधानमंत्री का संसदीय क्षेत्र है, इसलिए यहां किसी भी उद्यमी के साथ अन्याय बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।इस दौरान संघ के कई पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे, जिन्होंने सरकार के इस आश्वासन पर संतोष व्यक्त किया।

Leave a Comment

और पढ़ें