बलिया । जनपद के थाना रसड़ा पुलिस को चोरी के एक मामले में महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत पुलिस टीम ने दो शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से 05 एंड्रॉइड मोबाइल, 03 कीपैड मोबाइल, विभिन्न मोबाइल एसेसरीज तथा एक अवैध चाकू बरामद किया गया है
।यह कार्रवाई अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी रसड़ा और प्रभारी निरीक्षक के कुशल नेतृत्व में की गई। मामले की शुरुआत 15 जनवरी 2026 को हुई, जब वादी ने थाना रसड़ा में शिकायत दर्ज कराई कि 13 जनवरी की रात करीब 8:30 बजे प्यारेलाल चौराहा स्थित एक मोबाइल दुकान से अज्ञात चोरों ने मोबाइल और अन्य सामान चोरी कर लिया।
शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। तत्पश्चात टीमों का गठन कर सुराग लगाते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस अब आगे की विधिक कार्रवाई में जुटी है।
मुकेश कुमार श्रीवास्तव रिपोर्टिंग बलिया।






