Search
Close this search box.

वाराणसी में टीबी मुक्त अभियान की बड़ी सफलता, सैकड़ों ग्राम पंचायतें घोषित टीबी मुक्त

वाराणसी । में विश्व टीबी दिवस के अवसर पर कबीर चौरा स्थित मंडलीय चिकित्सालय में भव्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर टीबी मुक्त अभियान की प्रगति और उपलब्धियों को साझा किया गया।

जनपद की 694 ग्राम पंचायतों में से 387 पंचायतों को टीबी मुक्त घोषित किया गया है, जो ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य जागरूकता और प्रभावी कार्यान्वयन का परिणाम है। इनमें 19 पंचायतें लगातार तीन वर्षों से, 235 पंचायतें दो वर्षों से और 133 पंचायतें पहली बार इस श्रेणी में शामिल हुई हैं।

कार्यक्रम में अब तक लगभग 1,25,000 लोगों की स्क्रीनिंग की जानकारी दी गई, जो अभियान की व्यापकता को दर्शाता है। टीबी मुक्त पंचायतों को महात्मा गांधी की स्वर्ण प्रतिमा एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

मुख्य अतिथि शहर दक्षिणी विधायक डॉ. नीलकंठ तिवारी ने पोषण पोटली का वितरण करते हुए 50 टीबी मरीजों की सहायता की तथा निक्षय मित्रों और टीबी चैंपियनों को सम्मानित किया।उन्होंने कहा कि जनसहभागिता इस अभियान की सफलता का मुख्य आधार है।

जिला प्रशासन ने भी वाराणसी को पूर्णतः टीबी मुक्त बनाने का संकल्प लिया है। जिला क्षय रोग अधिकारी ने बताया कि 23 टीबी यूनिट्स और 12 नॉट (NAAT) केंद्रों के माध्यम से निःशुल्क जांच और उपचार उपलब्ध कराया जा रहा है। यह अभियान स्वास्थ्य सुधार के साथ-साथ सामाजिक जागरूकता और सकारात्मक परिवर्तन का सशक्त उदाहरण बन रहा है।

Leave a Comment

और पढ़ें