Search
Close this search box.

पाकिस्तानी सेना के खिलाफ BLA के हमले तेज, महिला फिदायीन आसिफा मेंगल की ऑपरेशन में मौत

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

[responsivevoice_button voice="Hindi Female"]

इस्लामाबाद/बलूचिस्तान। पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (BLA) की गतिविधियां पाकिस्तानी सेना के लिए बड़ी चुनौती बनी हुई हैं। संगठन की ओर से दावा किया जा रहा है कि उसके हमलों में महिला फिदायीन भी सक्रिय भूमिका निभा रही हैं और पाकिस्तानी सुरक्षा बलों के खिलाफ मोर्चा संभाले हुए हैं।

इसी कड़ी में BLA की महिला फिदायीन आसिफा मेंगल की एक ऑपरेशन के दौरान मौत होने की खबर सामने आई है। संगठन ने अपने बयान में कहा है कि हालिया हमलों में पाकिस्तान सेना, पुलिस और फ्रंटियर कॉर्प्स के 200 से अधिक जवान मारे गए हैं, जबकि कम से कम 17 लोगों को पकड़ने का भी दावा किया गया है।

हालांकि, पाकिस्तानी सरकार या सेना की ओर से इन दावों की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। सुरक्षा एजेंसियां क्षेत्र में हालात पर नजर बनाए हुए हैं और अभियान तेज किए जाने की बात कही जा रही है।

Leave a Comment

और पढ़ें