नई दिल्ली। Central Board of Secondary Education (CBSE) की 12वीं कक्षा की गणित परीक्षा के प्रश्नपत्र में दिए गए एक QR कोड को स्कैन करने पर मशहूर गाना Never Gonna Give You Up बजने का मामला सामने आया है। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद बोर्ड ने सफाई जारी करते हुए माफी मांगी है।
बोर्ड के अनुसार, प्रश्नपत्र में दिए गए QR कोड से गलती से एक यूट्यूब वीडियो लिंक हो गया था, जिसके कारण उसे स्कैन करने पर गाना चलने लगा। घटना सामने आने के बाद CBSE ने कहा कि यह तकनीकी त्रुटि के कारण हुआ और इसका परीक्षा की प्रक्रिया पर कोई असर नहीं पड़ा।
बोर्ड ने इस गलती के लिए खेद जताते हुए कहा है कि भविष्य में ऐसी त्रुटि दोबारा न हो, इसके लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।







