Search
Close this search box.

बजट 2026: अब रील बनाना सिखाएंगे 15 हजार स्कूल, कॉलेजों में कंटेंट लैब्स शुरू होगी

दिल्ली: बजट 2026 में सरकार ने युवाओं और महिलाओं को केंद्र में रखते हुए कई अहम घोषणाएं की हैं। युवाओं के कौशल विकास को बढ़ावा देने के लिए देशभर के 15,000 स्कूलों और 500 कॉलेजों में कंटेंट क्रिएशन लैब्स खोली जाएंगी। इन लैब्स के जरिए एनीमेशन, गेमिंग और डिजिटल क्रिएशन जैसे आधुनिक क्षेत्रों में ट्रेनिंग दी जाएगी, जिससे युवाओं को नए दौर की नौकरियों के लिए तैयार किया जा सके।

महिलाओं के सशक्तिकरण पर भी बजट में खास जोर दिया गया है। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए SHE-मार्ट के माध्यम से स्थानीय महिला दुकानदारों को प्रमोट किया जाएगा। इसके साथ ही हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल और STEM (साइंस, टेक्नोलॉजी, इंजीनियरिंग और मैथमेटिक्स) फंड स्थापित करने की घोषणा की गई है, जिससे शिक्षा और रोजगार के नए अवसर मिल सकें।

इसके अलावा बजट 2026 में कृषि, स्वास्थ्य, रक्षा, रेलवे और इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर के लिए भी विशेष प्रावधान किए गए हैं। इन घोषणाओं से किसानों, छात्रों और आम जनता को सीधे तौर पर लाभ मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। सरकार का कहना है कि इन कदमों से देश की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी और रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे।

Leave a Comment

और पढ़ें