देवरिया। उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। मोमोज़ खाने की लत में एक 14 वर्षीय बच्चे ने मोमोज वाले के बहकावे में आकर अपने घर से धीरे-धीरे लाखों की जूलरी चोरी कर दी। जब यह घटना परिवार को पता चली, तो उनके होश उड़ गए और उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी।
रामपुर कारखाना थाना प्रभारी देवेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि इस प्रकार का मामला संज्ञान में आया है और पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।








