Search
Close this search box.

मेडिकल स्टोरों में CCTV अनिवार्य, दवा खरीद-बिक्री अब कैमरे में होगी रिकॉर्ड

लखनऊ । दवाओं की बिक्री में पारदर्शिता और अनियमितताओं पर रोक लगाने के लिए बड़ा कदम उठाया गया है। ड्रग कंसल्टेटिव कमेटी (DCC) ने सभी मेडिकल स्टोरों पर CCTV कैमरे लगाना अनिवार्य करने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है।

इसके तहत अब बिना कैमरे के कोई भी मेडिकल स्टोर संचालित नहीं हो सकेगा।कमेटी ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि कैमरे ऐसी जगह लगाए जाएं, जहां दवा की खरीद-बिक्री की पूरी प्रक्रिया स्पष्ट रूप से रिकॉर्ड हो सके।

कई बार कैमरों की गलत दिशा या अनुपयुक्त स्थान के कारण लेन-देन की गतिविधियां सही ढंग से कैद नहीं हो पाती थीं, जिससे निगरानी में कमी रह जाती थी।इस निर्णय का मुख्य उद्देश्य दवाओं की अवैध बिक्री, बिना पर्चे के दवा वितरण और अन्य गड़बड़ियों पर अंकुश लगाना है।

अब ग्राहक जब भी दवा खरीदेंगे, उनकी गतिविधियां कैमरे की निगरानी में रहेंगी, जिससे व्यवस्था अधिक पारदर्शी और सुरक्षित बनेगी।

Leave a Comment

और पढ़ें