बलिया । जिले के सहतवार थाना क्षेत्र के खानपुर गांव में एक गैस एजेंसी पर तैनात होमगार्ड जवान रमाकांत यादव के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। रविवार दोपहर करीब 12:15 बजे हुई यह घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो सोमवार सुबह से सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
पीड़ित रमाकांत यादव के अनुसार, संतोष सिंह, शुभम सिंह और सत्यम सिंह अचानक एजेंसी पर पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए उन पर हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने उन्हें लात मारकर गिरा दिया और जान से मारने की धमकी भी दी।
घटना के बाद इलाके में आक्रोश का माहौल है। सहतवार थाना पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
संजय सिंह रिपोर्टिंग बलिया।










