वाराणसी: लोहता थाना क्षेत्र अंतर्गत कोटवां हरिजन बस्ती के लोगों ने हाथी के जुलूस को लेकर अपनी मांग पूरी कराने के लिए कोटवां से लहरतारा रोड पर चक्का जाम किया। पुलिस ने चक्का जाम को रोकने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीण नहीं माने और कोटवां चौकी का भी घेराव किया।
मौके पर एसीपी रोहनिया संजीव कुमार शर्मा भारी पुलिस फोर्स के साथ मौजूद रहे। ग्रामीणों की मांग को लेकर तनाव स्थिति बनी रही।
रिपोर्ट: अशोक कुमार गुप्ता







