Search
Close this search box.

चंदौली: रिश्वत लेते रंगे हाथ लेखपाल गिरफ्तार, एंटी करप्शन टीम की बड़ी कार्रवाई

चंदौली: जनपद की सकलडीहा तहसील में एंटी करप्शन टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लेखपाल पंकज यादव को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। इस कार्रवाई से तहसील परिसर में हड़कंप मच गया।

25 हजार की मांग, 15 हजार में सौदा तय

सूत्रों के अनुसार, लेखपाल ने रिपोर्ट लगाने के एवज में 25 हजार रुपये की मांग की थी। बाद में मामला 15 हजार रुपये में तय हुआ। पहली किस्त के रूप में 10 हजार रुपये लेते समय एंटी करप्शन टीम ने जाल बिछाकर आरोपी को दबोच लिया।

फरियादी विनय प्रकाश ने जैसे ही तय रकम सौंपी, पहले से घात लगाए टीम ने मौके पर ही कार्रवाई करते हुए लेखपाल को गिरफ्तार कर लिया।

नहर किनारे हुई गिरफ्तारी

बताया जा रहा है कि सकलडीहा तहसील परिसर के बाहर नहर के पास पैसे का लेनदेन हो रहा था। उसी दौरान टीम ने छापा मारकर लेखपाल पंकज यादव को पकड़ लिया। उनके साथ मौजूद एक अन्य व्यक्ति सुखवीर को भी हिरासत में लिया गया है। शिकायतकर्ता विनय प्रकाश बिस्सापुर, पोस्ट मथेला, थाना बलुआ क्षेत्र का निवासी बताया जा रहा है।

मुगलसराय कोतवाली में पूछताछ जारी

गिरफ्तारी के बाद दोनों आरोपियों को मुगलसराय कोतवाली लाया गया, जहां उनसे पूछताछ की जा रही है। सूत्रों का कहना है कि लेखपाल रिपोर्ट लगाने के नाम पर फरियादियों से अवैध वसूली करता था।

संजय शर्मा
ब्यूरो: चंदौली

Leave a Comment

और पढ़ें