Search
Close this search box.

चन्दौली/डीडीयू नगर: फेयरवेल समारोह में छात्राओं को मिला आशीर्वाद, अच्छे अंक प्राप्त करने की दी गई शुभकामनाएं

चन्दौली/डीडीयू नगर। राम कृष्ण महिला विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, मुगलसराय में कक्षा 10 एवं कक्षा 12 की छात्राओं के सम्मान में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुई।

इस अवसर पर प्रधानाचार्या माधुरी देवी ने छात्राओं को तिलक लगाकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। वहीं विद्यालय के वरिष्ठ अध्यापक सुधीर भास्कर पाण्डेय सहित अध्यापिकाएं कल्पना रानी, शिल्पी राय, रेहाना, रचना मौर्या, पुष्पा कुमारी, रीतू शर्मा, गायत्री सिंह, शशि यादव, सरिता, लीलावती कुशवाहा, अपर्णा मालवीय, प्रिया सिंह, पूर्णिमा मिश्रा, राजन, मंजीषा, पूनम आदि ने छात्राओं को दही-पेढ़ा खिलाकर बोर्ड परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करने का आशीर्वाद देते हुए भावभीनी विदाई दी।

विदाई समारोह के दौरान कक्षा 9 एवं 11 की छात्राओं द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनोहारी प्रस्तुतियां दी गईं, जिसने उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम का सफल संचालन भी कक्षा 9 व 11 की छात्राओं द्वारा किया गया। समारोह के अंत में विद्यालय परिवार ने सभी छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य एवं सफलता की कामना की।

संजय शर्मा
ब्यूरो, चन्दौली

Leave a Comment

और पढ़ें