Search
Close this search box.

गैस सिलिंडर की किल्लत और कालाबाजारी के विरोध मे शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा जिला मुख्यालय पर किया गया प्रदर्शन

वाराणसी। दिनांक 12-03 -2026, दिन गुरुवार को *शहर कांग्रेस कमेटी मिर्ज़ापुर द्वारा शहर अध्यक्ष श्री भगवान् दत्त पाठक (राजन पाठक) जी की अध्यक्षता में देश में गैस सिलिंडर की हो रही किल्लत और कालाबाजारी को लेकर एवं जिले में मच्छरों के बढ़ रहे प्रकोप की समस्या को लेकर जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन किया गया एवं जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया।

शहर अध्यक्ष श्री राजन पाठक जी ने कहा कि जनता पहले ही महंगाई से परेशान है ऊपर से अब गैस सिलिंडर की किल्लत होने एवं कालाबाजारी से आम जनता बहुत त्रस्त हो गयी है, जल्द से जल्द गैस सिलिंडर की उपलब्धता कराई जाय और काला बाजारी करने वालो के ऊपर कठोर कार्यवाही की जाय , साथ ही जिले में मच्छरों के बढ़ते प्रकोप को रोकने का काम भी प्रशासन द्वारा जल्द से जल्द किया जाये।

उक्त कार्यक्रम में मुख्य रूप से उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव इमरान खान, अर्चना चौबे, स्वरूप सिंह कसेरा , रमेश चंद्र प्रजापति ,वरिष्ठ अधिवक्ता राकेश दत्त त्रिपाठी, गणेश दत्त पांडेय, जनार्दन पांडेय ,वरिष्ठ अधिवक्ता नरेश चौधरी, रामपूजन सिंह, महिला शहर अध्यक्ष शबनम अंसारी, मानस मोहिले, अधिवक्ता अंशु पांडेय, अधिवक्ता अंकित अग्रहरि, संतोष कुमार यादव, मधु सैलानी, आकाश जायसवाल, संतोष ओमर, राजन निषाद, विजय दुबे पहाड़ी, अशोक भारती, त्रिलोक चंद्र गुप्ता, लक्ष्मी अग्रहरि , राजेश दुबे, अमिताभ पांडेय सिब्बू , मनोज चौरसिया, मनोज यादव, कदम लाल चक्रवाल, जुग्गी लाल, महेंद्र पांडेय जी सहित अन्य नेता एवं कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें