Search
Close this search box.

सीएम योगी ने काशी में बाबा विश्वनाथ व काल भैरव का किया विधिवत दर्शन-पूजन

वाराणसी। 4 अप्रैल। गोरक्षपीठाधीश्वर एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार सुबह काशी प्रवास के दौरान बाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव का विधिवत दर्शन-पूजन किया। उन्होंने पहले काल भैरव मंदिर पहुंचकर श्रद्धा के साथ माथा टेका, आरती की और प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की।

इसके बाद मुख्यमंत्री ने मंदिर परिसर से बाहर निकलते समय आसपास के दुकानदारों और बच्चों से आत्मीय संवाद किया। उन्होंने सभी का हालचाल जाना और बच्चों को उज्ज्वल भविष्य के लिए आशीर्वाद दिया। मुख्यमंत्री के इस सहज और स्नेहपूर्ण व्यवहार से स्थानीय लोग बेहद प्रसन्न नजर आए और उनका अभिवादन किया।

मुख्यमंत्री दो दिवसीय दौरे पर शुक्रवार को वाराणसी पहुंचे थे। शनिवार को उन्होंने काशी विश्वनाथ मंदिर पहुंचकर गर्भगृह में विधि-विधान से षोडशोपचार पूजन-अभिषेक किया और लोककल्याण की कामना की।

दर्शन-पूजन के उपरांत जब मुख्यमंत्री मंदिर से बाहर निकले तो वहां उपस्थित श्रद्धालुओं ने “हर-हर महादेव” के जयकारों से पूरा परिसर गुंजायमान कर दिया।

इस दौरान उनके साथ कैबिनेट मंत्री राकेश सचान, अनिल राजभर, राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रविंद्र जायसवाल, राज्यमंत्री संदीप सिंह तथा विधायक नीलकंठ तिवारी, सुशील सिंह और अवधेश सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे और पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल बना रहा।

अशोक कुमार गुप्ता रिपोर्टिंग।

Leave a Comment

और पढ़ें