Search
Close this search box.

काशी में ‘मन की बात’ का सामूहिक श्रवण, पीएम मोदी के संदेशों पर कार्यकर्ताओं ने किया मंथन

वाराणसी: भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा, काशी क्षेत्र द्वारा रविवार को मन की बात के 132वें संस्करण का सामूहिक श्रवण कार्यक्रम लक्सा क्षेत्र में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन उपाध्यक्ष अनूप जायसवाल के नेतृत्व में सुषमा मौर्या के आवास पर हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए।

कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने नरेंद्र मोदी के प्रेरणादायक विचारों को सुना। अपने संबोधन में प्रधानमंत्री ने वैश्विक परिस्थितियों, विशेषकर पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष के मद्देनजर देशवासियों से एकजुट रहने और अफवाहों से बचने की अपील की। उन्होंने खाद्य संसाधनों, पेट्रोल और डीजल के संयमित उपयोग पर भी जोर दिया।

प्रधानमंत्री ने अपने लोकसभा क्षेत्र वाराणसी के डोमरी में एक घंटे में 2.51 लाख पौधारोपण के “गिनीज बुक” रिकॉर्ड का भी उल्लेख किया। साथ ही ज्ञान भारतम सर्वे, खेल एवं फिटनेस, जल संरक्षण, मत्स्य पालन और सौर ऊर्जा जैसे विषयों पर भी विशेष बल दिया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा काशी क्षेत्र के कार्यालय प्रभारी श्रीप्रकाश शुक्ला एवं विशिष्ट अतिथि पूर्व पार्षद विजय कुमार गुप्ता उपस्थित रहे। संचालन ओमप्रकाश यादव ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन कन्हैया लाल सेठ ने दिया।

इस अवसर पर शंकर जायसवाल, सिद्धनाथ गौड़, अखिल वर्मा, धर्मचंद, संदीप यादव, राजकुमार विश्वकर्मा, कमल श्रीवास्तव, प्रदीप श्रीवास्तव, अजय विश्वकर्मा, गौरव जायसवाल, दीपू चौरसिया, मंगलेश जायसवाल, मनीष चौरसिया, संजय मौर्या, सुनील कनौजिया समेत कई कार्यकर्ता और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें