नई दिल्ली। मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव का असर अब भारत में भी देखने को मिल रहा है। गैस आपूर्ति प्रभावित होने के कारण देश के 9 राज्यों में कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की सप्लाई पर अस्थायी रोक लगा दी गई है। इससे होटल और रेस्टोरेंट संचालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
होटल और रेस्टोरेंट संचालकों का कहना है कि वे बढ़ी हुई कीमत पर भी गैस खरीदने को तैयार हैं, लेकिन इसके बावजूद उन्हें कॉमर्शियल गैस सिलेंडर उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। कई स्थानों पर स्टॉक खत्म होने के कारण कारोबार प्रभावित हो रहा है।
जानकारी के अनुसार, मिडिल ईस्ट में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव की वजह से भारत आने वाले Liquefied Petroleum Gas (LPG) शिपमेंट में देरी हो रही है। इसके चलते सप्लाई चेन प्रभावित हुई है और कई राज्यों में अस्थायी रूप से कॉमर्शियल गैस वितरण रोक दिया गया है।
व्यापारियों ने सरकार से जल्द आपूर्ति सामान्य कराने की मांग की है, ताकि होटल, ढाबा और रेस्टोरेंट जैसे व्यवसायों को होने वाले नुकसान से बचाया जा सके।








