Search
Close this search box.

गाजीपुर में संचारी रोग नियंत्रण अभियान शुरू, जागरूकता रैली निकली, 30 अप्रैल तक चलेगा विशेष अभियान

गाजीपुर । संचारी एवं मच्छर जनित रोगों की रोकथाम के लिए विशेष अभियान की शुरुआत बुधवार को मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय से की गई। प्रभारी मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. मनोज कुमार सिंह ने शपथ दिलाकर अभियान का शुभारंभ किया तथा जनजागरूकता रैली भी निकाली गई, जिसमें स्वास्थ्यकर्मियों, आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया।

सीएमओ ने बताया कि डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया, फाइलेरिया और कालाजार जैसी बीमारियों से बचाव के लिए यह अभियान 30 अप्रैल तक चलेगा। इसके साथ ही 10 से 30 अप्रैल तक ‘दस्तक अभियान’ भी संचालित किया जाएगा।

अभियान के तहत स्वास्थ्य, नगर निगम, पंचायती राज सहित 11 विभागों की टीमें घर-घर जाकर लोगों को जागरूक करेंगी।उन्होंने लोगों से अपील की कि मच्छरों से बचाव के लिए पूरे शरीर को ढकने वाले कपड़े पहनें, मच्छरदानी और क्रीम का उपयोग करें। साथ ही आसपास पानी जमा न होने दें।

अभियान के तहत एंटी लार्वा छिड़काव, फॉगिंग, सफाई अभियान और आवश्यक जांच व उपचार की सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी।अभियान में नगर निकाय शहरी क्षेत्रों में और पंचायती राज विभाग ग्रामीण क्षेत्रों में कार्य करेगा।

सीएमओ ने बताया कि यह मुख्यमंत्री का महत्वाकांक्षी कार्यक्रम है, जिसमें जनप्रतिनिधियों, संस्थाओं और आम जनता के सहयोग से बीमारियों पर प्रभावी नियंत्रण किया जाएगा।

संजय यादव ब्यूरो गाजीपुर।

Leave a Comment

और पढ़ें