Search
Close this search box.

हरदोई: शस्त्र लाइसेंस निरस्तीकरण प्रकरण में अनियमितता का आरोप, तीन नामजद के खिलाफ शिकायत दर्ज

हरदोई। हरदोई कोतवाली शहर में शस्त्र लाइसेंस निरस्तीकरण प्रकरण को लेकर शिकायत दर्ज कराई गई है। शिकायतकर्ता विनय कुमार शुक्ला ने तहरीर देकर मामले में गड़बड़ी और अनियमितता के आरोप लगाए हैं।

दिए गए प्रार्थना पत्र में हरिसिंह, सुधीर और पंडित नामक व्यक्तियों पर आरोप लगाया गया है कि शस्त्र लाइसेंस निरस्तीकरण से संबंधित अभिलेखों के निस्तारण में नियमों का पालन नहीं किया गया और प्रक्रिया में कथित अनियमितता बरती गई। शिकायतकर्ता ने पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराए जाने की मांग की है।

विनय कुमार शुक्ला ने आरोप लगाया है कि रिकॉर्ड निस्तारण के दौरान दस्तावेजों के साथ उचित प्रक्रिया का पालन नहीं किया गया, जिससे संदेह की स्थिति उत्पन्न हुई है। उन्होंने संबंधित तीनों नामजद व्यक्तियों के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की मांग की है।

कोतवाली पुलिस का कहना है कि प्राप्त तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जांच के उपरांत जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके अनुसार अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।

ओमजीत यादव, उजाला संचार न्यूज

Leave a Comment

और पढ़ें