बलिया । आज जिला कांग्रेस कमेटी ने उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आवाहन पर प्रधानमंत्री को जिलाधिकारी के माध्यम से परम पूज्य जगदगुरु शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी महाराज को उत्तर प्रदेश पुलिस के द्वारा अपमानित करने एवं तथाकथित संत आशुतोष पांडेय के कहने पर चरित्र हनन का मुकदमा कायम किये जाने के विरोध में आज जनपद के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी के माध्यम से प्रधानमंत्री को ज्ञापन सौपा।

प्रदर्शन का नेतृत्व करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष उमाशंकर पाठक ने कहा कि जब से मोदी व योगी सत्ता में आए हैं तभी से अहंकार में इतने चूर हो गए हैं कि आए दिन उल जलूल फैसला करके विपक्षी पार्टियों पर दबाव बना रहे है। दह तब हो गई जब हजारों साल से चली आ रही सनातन धर्म के ध्वजवाहक सर्वोच्च गुरु परम पूज्य जगदगुरु शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी महाराज के ऊपर सरकार के द्वारा पोषित एवं तथाकथित संत आशुतोष पांडे ने घृणित लांछन लगाया।
ऐसे में हम कांग्रेस जन यह मांग करते हैं कि जगदगुरु शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी महाराज पर घृणित लांछन लगाने वाले आशुतोष पांडेय को तत्काल गिरफ्तार कर कठोर दण्ड दिया जायें ।

मौके पर राजेन्द्र चौधरी,संतोष चौबे, सत्य प्रकाश उपाध्याय मुन्ना,रवि प्रकाश उपाध्याय, पारसनाथ वर्मा, खजांची राय, राजेंद्र सिंह , शशिकांत मिश्रा,विनोद कुमार सिंह,राशिद कमाल, विवेक ओझा,संतोष गोयल, राजेंद्र राम, सुशील सिंह, उमाशंकर सिंह, मनोज राजभर, बलवंत चौहान, रितेश राणा, संग्राम तिवारी,वीर बहादुर सिंह, गोरखनाथ यादव, लड्डू त्यागी, अबुल फैज, आदि शामिल रहें।
संजय सिंह रिपोर्टर बलिया उत्तर-प्रदेश









