बलिया। थाना बांसडीह व एस ओ जी जनपद बलिया पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा रु 25000 का इनामिया गो तस्कर (हिस्ट्रीशिटर) 01 नफर वांछित अभियुक्त पुलिस मुठभेड़ में किया गया गिरफ्तार तथा अभियुक्त के कब्जे से 01 अदद मोटर साइकिल, 01 अदद नाजायज तमंचा.315 बोर, 01 अदद जिंदा कारतूस.315 बोर तथा 01 अदद खोखा कारतूस .315 बोर किया गया बरामद।**श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय बलिया श्री ओमवीर सिंह* के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावित नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे अभियान के क्रम में एस ओ जी टीम व कोतवाली बांसडीह जनपद बलिया पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा रु 25000 का इनामिया गो तस्कर (हिस्ट्रीशिटर) पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया।

उल्लेखनीय है कि दिनांक-22.02.2026 को समय रात्रि 11.42 बजे कोतवाली बांसडीह इनामिया/ वांछित अभियुक्त की हुसैनाबाद मोड़ पर तलाश व चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध मोटरसाइकिल पर आ रहे एक व्यक्ति को रुकने का इशारा किया गया परंतु मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति बिना रूके भागने के प्रयास में सड़क के दाहिनें पटरी पर मोटरसाइकिल सहित फिसल कर गिर गया। पुलिस से घिरता देख बदमाश द्वारा पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नियत से फायर किया गया, पुलिस द्वारा आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्यवाही में बदमाश *11. बबलू नट पुत्र सुलेमान नट निवासी आदर थाना बांसडीह जनपद बलिया उम्र 30 वर्ष* के दाहिने पैर में गोली लगी । पूछताछ के दौरान ज्ञात हुआ कि बदमाश बबलू नट इनामिया वांछित गोतस्कर है । दिनांक 08.02.2026 को गोवंश को तस्करी कर बिहार ले जाते समय इसका साथी गिरफ्तार हुआ था। परन्तु उस समय बदमाश बबलू नट मौके से फरार हो गया था।
घायल बदमाश बबलू नट पुत्र सुलेमान नट निवासी आदर थाना बांसडीह बलिया का इलाज सदर अस्पताल बलिया में चल रहा है। पकड़े गए बदमाश बबलू नट पुत्र सुलेमान नट के कब्जे से 01 अदद मोटर साइकिल, 01 अदद नाजायज तमंचा.315 बोर व 01 अदद जिंदा कारतूस.315 बोर तथा 01 अदद खोखा कारतूस .315 बोर बरामद हुए हैं। अन्य अग्रिम विधिक कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।









