Search
Close this search box.

मीरजापुर में साइबर जागरूकता कार्यशाला आयोजित, छात्रों को दी गई महत्वपूर्ण जानकारी

मीरजापुर । 01 अप्रैल 2026। पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक के निर्देशन में साइबर क्राइम थाना मीरजापुर द्वारा “मासिक साइबर जागरूकता कार्यक्रम” के तहत पं. महावीर प्रसाद त्रिपाठी पी.जी. कॉलेज, विजयपुर (थाना विन्ध्याचल) में एक जागरूकता कार्यशाला का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का उद्देश्य बढ़ते साइबर अपराधों के प्रति छात्रों और आमजन को सचेत करना था।कार्यशाला में सहायक पुलिस अधीक्षक (यूटी) कनिष्क आर. जमकर, कॉलेज के प्रबंधक ऋषभ चतुर्वेदी, प्रधानाचार्य डॉ. मनीष चतुर्वेदी, प्रवक्तागण, शिक्षक एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

साइबर क्राइम थाना के अधिकारियों ने प्रतिभागियों को साइबर अपराध की परिभाषा, उसके प्रकार और उनसे बचाव के उपायों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

कार्यक्रम में डिजिटल गिरफ्तारी, क्रिप्टो करेंसी से जुड़े जोखिम, ऑनलाइन शॉपिंग फ्रॉड, गेमिंग एप्स के जरिए ठगी, टेलीग्राम के माध्यम से धोखाधड़ी तथा UPI, वॉलेट और इंटरनेट बैंकिंग से जुड़े अपराधों पर विशेष प्रकाश डाला गया।

साथ ही यह भी बताया गया कि किसी साइबर अपराध का शिकार होने पर तत्काल राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 या साइबर क्राइम पोर्टल www.cybercrime.gov.in⁠� पर शिकायत दर्ज कराई जा सकती है।साइबर सुरक्षा से संबंधित “क्या करें और क्या न करें” विषय पर पम्पलेट भी वितरित किए गए।

कार्यक्रम में प्रभारी निरीक्षक राम नरायन राम, उपनिरीक्षक जयदीप सिंह, आरक्षी अनूप पटेल एवं संजीत मौर्य की टीम ने सक्रिय भूमिका निभाई।

Leave a Comment

और पढ़ें