मीरजापुर। थाना कोतवाली शहर साइबर सेल टीम ने ऑनलाइन साइबर फ्रॉड की दो अलग-अलग घटनाओं में कार्रवाई करते हुए पीड़ितों के खातों में कुल ₹73,681.11 की धनराशि वापस कराई है।

पहली घटना में दिनांक 27.08.2024 को आवेदिका सोनी सिंह पत्नी चन्दन सिंह राठौर, निवासी धुन्धी कटरा थाना कोतवाली शहर जनपद मीरजापुर ने एनसीआरपी पोर्टल पर शिकायत संख्या 33108240107141 दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि ट्रेडिंग एप पर पैसा दुगना करने का लालच देकर उनसे ₹95,986 की ठगी की गई।
दूसरी घटना में दिनांक 26.08.2025 को आवेदक मुकेश कुमार पुत्र विजय रविदास, निवासी अकबरपुर टाउन ग्राम कहलगांव, जिला भागलपुर (हाल पता ईएमएस लिमिटेड कम्पनी, सीवरेज नेटवर्क प्रोजेक्ट, मीरजापुर) ने एनसीआरपी पोर्टल पर शिकायत संख्या 33108250103409 के माध्यम से .apk फाइल भेजकर खाते से ₹99,990 की ठगी किए जाने की सूचना दी।
शिकायत प्राप्त होने पर थाना कोतवाली शहर साइबर सेल टीम ने तत्काल जांच प्रारंभ की। पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक नगर एवं क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में टीम ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए आवेदिका सोनी सिंह के खाते में ₹28,632 तथा आवेदक मुकेश कुमार के खाते में ₹45,049.11 वापस कराए।
खाते में धनराशि वापस आने पर दोनों पीड़ितों ने थाने पहुंचकर साइबर सेल टीम की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया। साथ ही टीम द्वारा साइबर जागरूकता अभियान के तहत आमजन को ऑनलाइन ठगी से बचाव के उपायों के प्रति जागरूक भी किया गया और लोगों से अपील की गई कि वे संदिग्ध लिंक, एप या लालच देने वाले प्रस्तावों से सावधान रहें।
साइबर सेल टीम:
उप-निरीक्षक दयाशंकर ओझा (थानाध्यक्ष, कोतवाली शहर, मीरजापुर)
महिला आरक्षी पारुल श्रीवास्तवा, थाना कोतवाली शहर, मीरजापुर।








