हरदोई। जिले में एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटका मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना सांडी थाना क्षेत्र के मानीमऊ गांव की है, जहां खेत में पेड़ से ट्रैक्टर चालक का शव लटका मिला।
बताया जा रहा है कि सुबह ग्रामीणों ने खेत की ओर जाते समय पेड़ से युवक का शव लटका देखा। सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।
फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच में जुटी हुई है।
ओमजीत यादव, उजाला संचार न्यूज








