Search
Close this search box.

वरिष्ठ कांग्रेस नेता मोहसिना किदवई का निधन, राजनीतिक जगत में शोक की लहर

दिल्ली । में वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री मोहसिना किदवई का 93 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उनके निधन की खबर से बाराबंकी समेत पूरे उत्तर प्रदेश और देशभर के राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर दौड़ गई है। वह लंबे समय तक सक्रिय राजनीति में रहीं और कांग्रेस पार्टी की कद्दावर नेता के रूप में जानी जाती थीं।

मोहसिना किदवई तीन बार मेरठ से सांसद चुनी गईं और दो बार राज्यसभा सदस्य भी रहीं। उन्होंने इंदिरा गांधी और राजीव गांधी की सरकारों में स्वास्थ्य, शहरी विकास, पर्यटन और नागरिक उड्डयन जैसे महत्वपूर्ण मंत्रालयों की जिम्मेदारी संभाली।

उनकी अंतिम यात्रा नोएडा सेक्टर-40 स्थित आवास से दोपहर 3 बजे निकलेगी और दिल्ली के निजामुद्दीन कब्रिस्तान में शाम 5 बजे सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा।

कांग्रेस नेता मनीष तिवारी समेत कई नेताओं ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया और इसे पार्टी के लिए अपूरणीय क्षति बताया।

Leave a Comment

और पढ़ें