Search
Close this search box.

मिर्जापुर में जमीन विवाद, बैनामा के बावजूद कब्जा, पीड़ित भटके, प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग

मिर्जापुर । के कोतवाली कटरा क्षेत्र में जमीन विवाद का एक मामला सामने आया है, जहां खरीदारों ने अपनी संपत्ति पर अवैध कब्जे की शिकायत प्रशासन से की है। दिनेश कुमार यादव और मनोज कुमार जायसवाल ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उन्होंने 29 जून 2024 को विधिवत बैनामा कर संपत्ति खरीदी थी और सभी कागजी प्रक्रिया पूरी की थी।

प्रार्थियों का आरोप है कि संतोष कुमार जायसवाल नामक व्यक्ति ने उक्त जमीन पर अवैध रूप से कब्जा कर लिया है और खुद को मालिक बताने की कोशिश कर रहा है।

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि आरोपी कथित रूप से कुछ प्रभावशाली लोगों का सहारा लेकर प्रशासन पर दबाव बनाने की कोशिश कर रहा है, जिससे कार्रवाई प्रभावित हो रही है।

स्थिति यह है कि वास्तविक खरीदार अपनी ही संपत्ति पर अधिकार पाने के लिए प्रशासनिक दफ्तरों के चक्कर लगा रहे हैं, जबकि कब्जाधारी जमीन पर बना हुआ है।

पीड़ितों ने प्रशासन से निष्पक्ष जांच, अवैध कब्जा हटवाने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। साथ ही चेतावनी दी है कि समय रहते समाधान नहीं हुआ तो स्थिति और गंभीर हो सकती है।

Leave a Comment

और पढ़ें