Search
Close this search box.

स्मार्ट मीटर को लेकर अधिकारियों को दी गई विस्तृत ट्रेनिंग

गाजीपुर। उत्तर प्रदेश पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (यूपीपीसीएल) के अंतर्गत गाजीपुर विद्युत वितरण मंडल में अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर स्मार्ट मीटर संबंधी एक महत्वपूर्ण बैठक एवं प्रशिक्षण सत्र आयोजित किया गया। इस बैठक में सभी खंडों के अधिशासी अभियंता, सहायक अभियंता तथा जीएमआर कंपनी के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान जीएमआर के विशेषज्ञों ने अधिकारियों को स्मार्ट मीटर की तकनीकी बारीकियों की विस्तृत जानकारी दी। प्रशिक्षण में विशेष रूप से नेट मीटर उपभोक्ताओं के लिए नेट मीटर कॉन्फ़िगरेशन की प्रक्रिया, स्मार्ट मीटर में फ्लैग ऑन करने की विधि, बिल जनरेट न होने के प्रमुख कारणों तथा उनके त्वरित समाधान पर विस्तार से चर्चा की गई।

अधिकारियों को बताया गया कि तकनीकी त्रुटियों को समय रहते ठीक कर उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की असुविधा न होने दी जाए।इस अवसर पर जीएमआर के जोनल हेड राहुल राजपूत, सर्कल मैनेजर पीयूष कुमार, आईटी टीम के पंकज कुमार, डिविजनल मैनेजर इंद्रजीत कुमार एवं अबरार अहमद सहित चारों खंडों के अधिशासी अभियंता, उपखंड अधिकारी व कर्मचारीगण मौजूद रहे।

अधीक्षण अभियंता विवेक खन्ना ने निर्देश दिया कि जिन उपभोक्ताओं के यहां स्मार्ट मीटर लगाए जा चुके हैं, उन्हें पूर्ण संतुष्टि प्रदान की जाए। उन्होंने नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने और समय से बिल जनरेट कर उपभोक्ताओं को एसएमएस के माध्यम से सूचना उपलब्ध कराने पर जोर दिया। साथ ही उपभोक्ताओं को ऊर्जावान एवं यूपीपीसीएल स्मार्ट ऐप डाउनलोड करने के लिए जागरूक करने की बात कही, ताकि पारदर्शिता बनी रहे और उपभोक्ता अपनी बिजली खपत की स्वयं निगरानी कर सकें।

संजय यादव ब्यूरो गाजीपुर उत्तर प्रदेश

Leave a Comment

और पढ़ें