Search
Close this search box.

वाराणसी मंडल में सेवानिवृत्त कर्मचारियों का सम्मान, समापक धनराशि का वितरण

वाराणसी। 01 अप्रैल 2026। मंडल रेल प्रबंधक श्री आशीष जैन की अध्यक्षता एवं वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी श्री अभिनव कुमार सिंह के नेतृत्व में 31 मार्च 2026 को सेवानिवृत्त होने वाले 13 कर्मचारियों को मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय स्थित प्रेमचंद सभागार में सम्मानित किया गया तथा उन्हें समापक धनराशि का भुगतान किया गया।

इस अवसर पर वरिष्ठ मंडल वित्त प्रबंधक श्री राजेश कुमार, सहायक मंडल कार्मिक अधिकारी श्री राम सिंह सहित लेखा एवं कार्मिक विभाग के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त कर्मचारियों को सेवा मेडल, पीपीओ, मेडिकल कार्ड एवं अन्य आवश्यक दस्तावेज प्रदान किए गए तथा माला पहनाकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

अपने संबोधन में मंडल रेल प्रबंधक श्री आशीष जैन ने कर्मचारियों की दीर्घ एवं उत्कृष्ट सेवाओं के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सेवानिवृत्ति के बाद भी किसी प्रकार की समस्या होने पर मंडल कार्यालय सदैव सहायता के लिए तत्पर रहेगा।

उन्होंने कर्मचारियों को परिवार और समाज के लिए समय देने की सलाह दी।कार्यक्रम की विशेषता यह रही कि सेवानिवृत्त कर्मचारियों के रिक्त पदों पर वरिष्ठता क्रम के अनुसार अन्य कर्मचारियों को उसी दिन पदोन्नति प्रदान की गई।

विभिन्न पदों पर राकेश भाटिया, बाजीलाल, निक्कु कुमार पाण्डेय, ए.के. श्रीवास्तव, शेख असगर, रामध्यान यादव, शम्भू कुमार एवं सूरज कुमार मांझी को पदोन्नत किया गया।वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी श्री अभिनव कुमार सिंह ने भी कर्मचारियों को सम्मानित करते हुए उनके योगदान की सराहना की तथा उन्हें सेवानिवृत्ति उपरांत मिलने वाली सुविधाओं एवं दस्तावेजों के उपयोग के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

सेवानिवृत्त होने वालों में अनिल कुमार श्रीवास्तव, महेश दत्त त्रिपाठी, कैलाश यादव, उपेन्द्र कुमार, अशोक कुमार श्रीवास्तव, विक्रम सिंह यादव, अमरनाथ पासवान, रामनाथ गोंड, अभिमन्यु यादव, अनिल कुमार सिंह, ओम प्रकाश, इम्तियाज अहमद और घनश्याम सहित अन्य कर्मचारी शामिल रहे।

Leave a Comment

और पढ़ें